Superb Hindi Poem On Reality Of Life – सुन्दर कविता जिसके अर्थ काफी गहरे हैं
- Home Remedies For Beautiful And Glowing Face In Hindi – चेहरे को गोरा और चमकदार बनाने वाला घरेलु नुस्खा जो कर देगा सबको हैरान
- What Is Drone? Indian Law About Drone – ड्रोन का बढ़ता इस्तेमाल, इसे उड़ाने के सरकारी नियम
- What Is Wi-FI? What Is the Full Form of Wi-Fi? – Wi-Fi Kya Hai Aur Iski Full Form Kya Hai?
- THINK Only What You Want In Life – Law of Attraction In Hindi – आकर्षण का सिद्धांत
Superb Hindi Poem On Reality Of Life..
सुन्दर कविता जिसके अर्थ काफी गहरे हैं ..
मैंने हर रोज जमाने को रंग बदलते देखा है ..
उम्र के साथ जिंदगी को ढंग बदलते देखा है .. !!
वो जो चलते थे तो शेर के चलने का होता था गुमान ..
उनको भी पाँव उठाने के लिए सहारे को तरसते देखा है .. !!
जिनकी नजरों की चमक देख सहम जाते थे लोग ..
उन्ही नजरों को बरसात की तरह रोते देखा है .. !!
जिनके हाथों के जरा से इशारे से टूट जाते थेपत्थर ..
उन्ही हाथों को पत्तों की तरह थर थर काँपते देखा है .. !!
जिनकी आवाज़ से कभी बिजली के कड़कने का होता था भरम ..
उनके होठों पर भी जबरन चुप्पी का ताला लगा देखा है .. !!
ये जवानी ये ताकत ये दौलत सब कुदरत की इनायत है ..
इनके रहते हुए भी इंसान को बेजान हुआ देखा है .. !!
अपने आज पर इतना ना इतराना मेरे यारों ..
वक्त की धारा में अच्छे अच्छों को मजबूर हुआ देखा है .. !!
कर सको तो किसी को खुश करो दुःख देते तो हजारों को देखा है.